एकल अभियान का आचार्य मासिक अभ्यास सम्पन्न।
(रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कुमार सिंह/मधुपुर/सोनभद्र)
सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा बटृ में स्थित पंचायत भवन पर आचार्य मासिक अभ्यास सम्पन्न हुआ। आपको बताते चलें कि एकल अभियान का आचार्य मासिक अभ्यास वर्ग अंचल सोनभद्र संच मधुपुर और करमा के पंचायत भवन बट के प्रांगण में 30 घंटे संपन्न हुआ। इस दौरान विजय कुमार अंचल प्रशिक्षण प्रमुख ने बताया कि एकल अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अनुषांगिक संगठन है जो पंचमुखी शिक्षा पर कार्य करती है जिसमें प्राथमिक शिक्षा आदिवासी बनवासी ग्रामीण बच्चों को दी जाती है। अन्य चार शिक्षाएं बच्चों के माता-पिता तथा गांव के लोगों को दी जाती है। इस अवसर पर उपस्थित अंचल अभियान प्रमुख रमेश कुमार गतिविधि प्रमुख संजय कुमार कार्यालय प्रमुख शोभनाथ संच प्रशिक्षक परमेश्वर और पूनम तथा दोनों संचो के अचार्य भाई-बहन उपस्थित रहे है।




0 टिप्पणियाँ